विज्ञापन

बहुत पूजा तुम्हें मैंने, मुझे अब ख़ुद को जीने दो।

Shree Vishwa

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            कभी तुमको ख़ुदा माना, कभी अपना जहाँ माना,
        
                                                    
                            
तुम्हारी बेरुख़ी को भी मोहब्बत की ज़ुबाँ माना।
तुम्हारे वास्ते हमने हज़ारों ख़्वाब छोड़े थे,
मगर तुमने हमारे प्रेम को इक खेल ही माना।
बहुत रोया, बहुत टूटा, मगर शिकवा नहीं तुमसे,
तुम्हें पाने की चाहत में स्वयं को ही भुला डाला।
अब आँखों में न आँसू हैं, न दिल में आरज़ू बाकी,
जिसे तुम प्रेम कहती हो, वो एहसास मर चुका है।
न अब कोई शिकायत है, न मिलने की तमन्ना है,
तुम्हारे लौट आने का न दिल में रास्ता बाकी।
कभी जो लौटकर आओ, तो इतना याद रख लेना,
जहाँ स्वाभिमान मर जाए, वहाँ प्रेम नहीं रहता।
अब लौटकर मत आना, मुझे संसार जीने दो,
बहुत पूजा तुम्हें मैंने, मुझे अब ख़ुद को जीने दो।
27 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7673 कविताएं

View Profile