विज्ञापन

चलो मेरे लिए ही तालियां बजा डालो।

Shraddha Shahane

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            आज शारीरिक इंद्रियों में जंग का एलान हो गया
        
                                                    
                            
जब प्रातः काल ही शहर का नाम समाचार पत्रों में आ गया
एक कर्ण दूजे से हर्षित होकर कह गया
सुना तुमने हमारा शहर सफाई सर्वे में नंबर वन हो गया
फिर इक चक्षु दूजे से कुढ़कर बोल गया
सुनी सुनाई पर कैसे विश्वास कर गया
कनखियों को दूर तलक यह नजर न आया
कर्ण-चक्षु का वाद विवाद जारी हो गया
स्व गुण पर तर्क कुतर्क बढ़ता ही गया
नासिका भी बढ़-चढ़कर इसमें कूद गई
खाली प्लाट के बाजू से मैं जो निकल गई
बदबूदार हवा से मेरी नस नस भर गई
जिव्हा भी कुटिलता से बोल गई
जुबान रखती अहमियत अपनी
हर चौराहे पर लाउडस्पीकर से बोल रही
महीने भर से स्वच्छता का संदेशा जो दे रही
बोल बोलकर ही शहर साफ कर गई।
अब आई चमड़ी की बारी
चुप न रह सकी वो भी प्यारी
कचरे से तो शहर गुलजार है
इससे ही तो मेरा ग्लो खराब है।
देख इंद्रियों में वाद-विवाद बढ़ता
शांत चित्त का पारा गया चढ़ता
चिल्लाकर बोला चुप हो जाओ
इन सब का क्रेडिट मुझे दे जाओ
मैं ही हूं जो शहरी प्रशासकों में बसता
और शहर को कागज़ों में स्वच्छ करता
कागज़ों पर जो न करते मगज मारी
खेलते न दिखते नंबर वन की पारी
अब अपनी-अपनी तारीफें न मारो
चलो मेरे लिए ही तालियां बजा डालो।
18 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11249 कविताएं

View Profile

Soni Gupta

71 कविताएं

View Profile