विज्ञापन

ये हॉस्टल वाले इतने बदनाम क्यूं हैं

Shraddha Pandit

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            वाकिफ नहीं हो थोड़ा संभल कर रहना
        
                                                    
                            
करती है मनमानियां देखते रहना
बचा कर रखना सामान अपने
नजदीकियों से ज्यादा थोड़ा दूरियां रखना
इतने बदनाम क्यों है यह हॉस्टल वाले ?
बिगड़ जाती है लड़कियां जाकर जहां
भूल जाती है सपनों को चमक में वहां
बचा कर रखना विचार अपने उन विचारों के बीच
रखना दूरियां व्यवहारों की वहां
सुनकर अनगिनत नकारात्मक विचार
मेरे मन में ठहर से गए बहुत से सवाल
इतने बदनाम क्यों है यह हॉस्टल वाले ?
क्या सच में यह स्वतंत्रता का कमाल है
यह सच इससे भी कहीं दूर है...
खोजने अपने हजारों सवालों के जवाब
मैं भी पहुंची महिला छात्रावास
इतने बदनाम क्यों हैं ये हॉस्टल वाले?
दिखा विभिन्नता का दृश्य मुझे
हर कोई मशरूफ था जीने में आज
ऐसा नहीं था की कोई हो बहुत गलत
या कोई हो बहुत खास.....
देखकर माहौल समझ आया
बस कुछ ऐसे हाल ......
कोई व्यस्त है भविष्य के सवालों में,
तो कोई कैद की बेड़ियों से हुआ है अभी आजाद
लगा मुझे, किसी के लिए है ये एक सुनहरा मौका
तो कोई कर रहा खुलकर जीने का प्रयास!
दे दिया जाय बदनामी का एक खिताब
अब इतने भी बर्बाद नहीं हैं ये हॉस्टल वाले।
5 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Yunush khan

8144 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7229 कविताएं

View Profile