विज्ञापन

वीर शहीदों को नमन

shobhnathsingh yadav

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            जो रक्षक हैं देश के वीरों, उनको नमन हमारा ।
        
                                                    
                            
जो सरहद पर हुए शहीदों, उनको नमन हमारा ।।

चारों तरफ आतंकी घेरे ।
पग-पग पर थे मौत के डेरे ।।
बारूदों के बीच कदम थे ,
फिर भी नहीं डिगे थे तेरे ।।

देश के खातिर प्राण दिए तुम ,माँ का राज दुलारा ।
जो सरहद पर हुए शहिदों, उनको नमन हमारा ।।

खड़े-खड़े पर्वत पर काटी ।
राह कठिन थी दुर्गम घाटी ।।
बर्फानी थी रात तुफानी ,
फिर भी प्यारी थी यह माटी ।।

पड़े न ढ़ीले वार दिए तुम , अपना जीवन प्यारा ।
जो सरहद पर हुए शहीदों , उनको नमन हमारा ।।

धन्य वह माता-पिता तुम्हारे ।
धन्य गाँव वह देश है प्यारे ।।
जिनकी गलियों में खेले हो-
चले गए हो स्वर्ग सिधारे ।।

देश के खातिर जन्म लिए तुम ,लेना जन्म दुबारा ।
जो सरहद पर हुए शहिदों ,उनको नमन हमारा ।।

शोभनाथ सिहं यादव
एनटीपीसी सिंगरौली शक्तिनगर (उ0 प्र0)।

- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all