चाहे निर्धन का बच्चा हो चाहे हो रईस का
लड़की होय अट्ठारह की और लड़का हो इक्कीश का
इससे कम पर ब्याह रचाना कानूनन अपराध है
इससे भी बढ़कर दोनों का जीवन भी बर्बाद है
पढ़ लिख कर आगे बढ़ जाए यही समय है सीख का
लड़की होय अठारह की और लड़का हो इक्कीश का
कच्ची कलियों पर गृहस्थी का बोझ अभी मत डालो तुम
गुड्डा गुड़िया खेल खिलौने बचपन अभी संभालो तुम
सही समय पर सही हो सब कुछ सही समय हर चीज का
लड़की होय अट्ठारह की और लड़का हो इक्कीश का
बाल विवाह की बुरी प्रथा को जड़ से हमें मिटाना है
मात-पिता और अभिभावक को सबको यह समझना है
थोड़ा लिखा है बहुत समझना आकांक्षी आशीष का
लड़की होय अट्ठारह की और लड़का हो इक्कीश का
-शिवमंगल सिंह चौहान