विज्ञापन

हारा नही मैं

Shivanshu Yadav

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मैं ज्ञान का भंडार लिए बैठा हूँ
        
                                                    
                            
मैं दुश्वारियाँ हज़ार लिए बैठा हूँ
किस तरफ किनारा है कुछ समझ नही आता
मैं तूफान का मझधार लिये बैठा हूँ

पर हासिल होगा मेरी किश्ती को किनारा एक दिन
गिर के फिर खड़ा हो जाऊंगा दुबारा एक दिन
डगमगाते कदमो से ही सही पर चलता जाऊंगा
हमको भी मिलेगा मंज़िल का नज़ारा एक दिन

वक़्त तो लगेगा वर्षो से सोइ किस्मत को जगाने मे
पर मजा आएगा गुथी ज़िन्दगी की सुलझाने में
अभी गम के बादल है थोड़ा संभल के चलना
एक आग जलानी पड़ेगी भीतर ,एक सूरज उगाने में

अभी तन्हा हूं अकेला हु नाशाद हूं
पर हारा नही हूं अब भी नाबाद हूं
तुम साथ होते तो बात कुछ और होती
तेरे बिना तो मैं बिल्कुल बेअस्बाब हूं|


- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all