मैं डर गया आज फिर,
घबरा ही गया...
काँप गया था यह सोचकर कि फिर अकेला ही छोड़ दिया मैंने उसे, जिसे कहा था कि मैं हूँ...
इस ब्रह्ममुहूर्त में शुष्क अधरों से बह जाने वाले अति सुंदर विचारों ने...
फिर डराया मुझे,
फिर तड़पाया मुझे।
यह सोचने पर मजबूर किया कि
क्या मैं ऐसा ही हूँ,
या ऐसी ही होती है दुनिया...
अकेला रहना या अकेला छोड़ना गलत है कि नहीं, मैं नहीं जानता...
बात सिर्फ इतनी-सी है और हमेशा रहेगी कि उसने कहा था, वो रहेगा...
इन विचारों से जाना मैंने बहुत कुछ,
खुद के बारे में,
मेरे जीवन के बारे में,
मेरी यात्रा के बारे में...
बस समझ इतना नहीं पा रहा
कि इन विचारों को व्यक्त करने पर
हाथों में आने वाली कंपन कैसी है,
साँसों की वो हलचल है,
जो हर पल मुझे डरा रही है
और कर रही है सोचने पर मजबूर मुझे...
हर विचार, जो मैं शायद भुला देना चाहता था...
या शायद भुला ही चुका हूँ...
-शिवांश झा 'क्षितिज'