विज्ञापन

मैं प्यार से ओढ़ लेना सीख लेती हूँ।

Shivani Sharma

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            ख्वाबों का स्वेटर बुनती रहती हूँ,
        
                                                    
                            
धागों में अपनी उम्मीदें पिरोती रखती हूँ।
देखो, पर सर्दियाँ आने तक हर बार
वो कहीं न कहीं अधूरा रह जाता है।

कभी कोई फंदा (धागा) छूट जाता है,
कभी कोई रंग कम पड़ जाता है,
और कभी दिल ही थक कर
बुनना थोड़ा धीमा कर जाता है।


फिर भी हर मौसम से पहले
मैं नए धागे जोड़ लेती हूँ,
क्योंकि अधूरे ख्वाबों को भी
मैं प्यार से ओढ़ लेना सीख लेती हूँ।
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all