दिल को हर हाल में सँभलना था,
दर्द के साथ - साथ चलना था
वक़्त ठहरा नहीं किसी के लिए,
मुझको भी वक़्त संग बदलना था
लोग चेहरों के साथ चलते रहे,
मुझको किरदार तक पहुँचना था
उम्र भर आईनों से लड़ता रहा,
एक चेहरा था जो बदलना था
- शादाब कमाल