विज्ञापन

मिले सबको खुशियां और अटूट प्यार।

SHASHI BHUSHAN

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            कार्तिक मास शुक्ल षष्ठी तिथि,
        
                                                    
                            
आए पावन पर्व सुहावन।
अस्ताचल व उदीयमान दिनकर को,
व्रती देती हैं अर्घ्य चढ़ावन।

तीन दिवस तक निर्जला उपासी,
राह जोहतीं व्रती सुहागन।
छठी मैया के सुमिरन में डूबा,
घर-आँगन प्यारा मन-भावन।

नहाय-खाय की पावन शुचिता,
खरना की वो मीठी पकवान।
घाट तट पर उमड़ा जन-मन,
छठी मैया का करे गुणगान।

सज गए घाट, जले सौ दीपक,
अस्ताचल को शीश नवाएं।
दूजे दिन भोर की लालिमा में,
दीनानाथ को अर्घ्य चढ़ाएं।

मिट्टी का चूल्हा, पावन ठेकुआ,
छठी मैया की महिमा गाए।
हे दिवाकर! हे छठी मैया!
कृपा आपकी सब पर छाए।

एक गुहार करे शशि भूषण
सुखी  रहे सारा संसार।
हे सूर्य देव! हे छठी मैया!,
मिले सबको खुशियां और अटूट प्यार।
-शशि भूषण
47 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Soni Gupta

71 कविताएं

View Profile

Prasoon Saxena

974 कविताएं

View Profile