विज्ञापन

वो मुकम्मल ज़ात है, किसी की पहचान बनने के लिए नहीं।

शास्त्री जगमोहन रमण

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            वो घर की चारदीवारी में क़ैद रहने के लिए नहीं,
        
                                                    
                            
वो पैदा हुई है, किसी की शर्त सहने के लिए नहीं।

उसके ख़्वाबों की भी अपनी एक सल्तनत है,
वो सिर्फ़ चूल्हे की आग में जलने के लिए नहीं।

तुम्हारी सोच ने सदियों तलक उसे कमतर लिखा,
वो अब ख़ामोशियों का बोझ ढोने के लिए नहीं।

कभी दुर्गा, कभी देवी कहकर पूजते हो उसे,
वो इंसान है, केवल पूजे जाने के लिए नहीं।

उसे तालीम दो, तहज़ीब दो, परवाज़ दो ज़रा,
वो आसमान माँगती है, एहसान लेने के लिए नहीं।

जो उसके लिबास से उसके किरदार को तौलते हैं,
उन्हें मालूम हो, वो पैदा हुई है बिकने के लिए नहीं।

न वो आधी है, न किसी मर्द का अधूरा हिस्सा,
वो मुकम्मल ज़ात है, किसी की पहचान बनने के लिए नहीं।
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

RATAN KUMAR

968 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7759 कविताएं

View Profile

Anil Pandey

572 कविताएं

View Profile

Dr fouzia

7037 कविताएं

View Profile