अपने दिलों में प्यार भर लो, सारा जग तुम्हारा है
ये नफ़रत का दामन छोड़ दो, सारा जग तुम्हारा है
जी नहीं सकता है कोई दुनिया से टकरा के दोस्त,,
बस मस्तक झुकाना सीख लो, सारा जग तुम्हारा है
न जलाइए अपना दिल यूं ही औरों की तरक्क़ी पर
यारा कपट का जीना छोड़ दो, सारा जग तुम्हारा है
क्यों भटकते हो दुनिया एमें क अजनबी से बन कर
किसी रहबर का साथ पकड़ो, सारा जग तुम्हारा है
ज़िंदगी के इस बगीचे में फूल हैं तो कांटे भी हैं 'मिश्र'
कोई बीच का रस्ता निकालो, सारा जग तुम्हारा है
-शांती स्वरूप मिश्र