विज्ञापन

खटकता हूँ इसलिए कि, मैं सिसकता नहीं हूँ

Shanti Swaroop

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            खटकता हूँ इसलिए कि, मैं सिसकता नहीं हूँ
        
                                                    
                            
नोचने को नक़ाब उनके, मैं झिझकता नहीं हूँ
जो चाहते हैं दिल से, न देते हैं मुझको झुकने,
कभी खुद भी उनके वास्ते, मैं हिचकता नहीं हूँ
दुनिया तौलती है औकात, दौलत से आजकल,
जहाँ इज़्ज़त हो अमीरों की, मैं फटकता नहीं हूँ
यारो जो कतरते हैं पर औरों के, अपनी खातिर,
बस उन बदमाश परिंदों को, मैं बख्सता नहीं हूँ
जाने बन गया हूँ, कितनी आँखों की किरकिरी,
मगर फिर भी अपनी राह से, मैं भटकता नहीं हूँ
खुश हूँ मैं अपनी किस्मत से जैसी भी है "मिश्र",
कभी देख कर औरों का माल, मैं तड़पता नहीं हूँ
-शांती स्वरूप मिश्र
25 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11270 कविताएं

View Profile