विज्ञापन

जमीं भी ज़रूरी है

Shanti Swaroop

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            जाना है आसमां पे, तो जमीं भी ज़रूरी है
        
                                                    
                            
सुधरने के वास्ते, कुछ कमी भी ज़रूरी है
मौसम रहे एक सा तो क्या मज़ा जीने में,
थोड़ी सी ठंडी, थोड़ी सी गर्मी भी ज़रूरी है
यूं दिखा कर आँखें काम चलता नहीं अब,
कभी सख्ती, तो कभी नरमी भी ज़रूरी है
शांत दरिया में ढेला न फेंका तो मज़ा क्या,
हलचल के वास्ते, गलतफहमी भी ज़रूरी है
गर बनानी है बात तो उष्णता छोड़ दो 'मिश्र',
बीज बोने के वास्ते, कुछ नमी भी ज़रूरी है
-शांती स्वरूप मिश्र
3 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Manju Sharma

3561 कविताएं

View Profile