विज्ञापन

हर बार वो ख़ुद को संभाल नहीं सकता।

Shakeel Jay

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            वो मर्द है, वो रो नहीं सकता,
        
                                                    
                            
अपने दिल का हाल किसी से कह नहीं सकता।

उम्मीद रहती है सबकी उससे साथ ही,
वो अपनी उम्मीद किसी से कर नहीं सकता।

चेहरे पे मुस्कान रखता है हर घड़ी,
अपने दर्द का ज़िक्र वो कर नहीं सकता।

सबके लिए जीता है वो उम्र भर मगर,
अपने लिए दो पल भी जी नहीं सकता।

कंधों पे ज़िम्मेदारियों का बोझ इतना है,
चाहकर भी वो अब कहीं झुक नहीं सकता।

टूटता है रोज़ अंदर से ख़ामोशी के साथ,
मगर दुनिया के सामने बिखर नहीं सकता।

हर कोई समझता है उसे पत्थर का आदमी,
वो भी इंसान है, पत्थर बन नहीं सकता।

आँखों में उसके भी कई ख़्वाब पलते हैं,
हर ख़्वाब मगर वो पूरा कर नहीं सकता।

अपनों की ख़ुशी के लिए सब कुछ लुटा दिया,
अब अपने हिस्से का सुकून पा नहीं सकता।

कहता नहीं किसी से वो अपनी परेशानी,
हर दर्द को ज़ुबाँ पर ला नहीं सकता।

कभी तो कोई पूछे उसके दिल का हाल भी,
हर बार वो ख़ुद को संभाल नहीं सकता।

'प्यासा' की ख़ामोशी को कमज़ोरी मत समझना,
हर शख़्स अपना दर्द दिखा नहीं सकता।
58 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Soni Gupta

71 कविताएं

View Profile

Prasoon Saxena

974 कविताएं

View Profile