विज्ञापन

मन पर जीत पाले

Shailesh Mishra

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            अरे ओ मन से हारने वाले,
        
                                                    
                            
क्यों तू है वर्षो से द्वंद्व पाले।
न हो विचलित कभी तू ये मानव,
पड़ जाए चाहे पग में तेरे छाले।।

अब समय है, शीश काटो तुम शत्रु का।
आधीर न हो समर में, प्रश्न है भविष्य का।
मत छोड़ दो तुम जो तुम्हारे मन का दानव,
गरज गरज तुम नाम लो भगवान का।।

चलते रहो बढ़ते रहो , अपनी माँ के लाले।
कहता है प्रिंस बस, विजय मन पर पाले।।
अरे ओ मन को हारने वाले,
क्यों तू है वर्षो से द्वंद्व पाले।।

- शैलेश मिश्रा "प्रिंस"
 
हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
4 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kahar

5 कविताएं

View Profile