विज्ञापन

महल मेरे ख़यालों का

Shailendra Bhatnagar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            महल मेरे ख़यालों का  वो आबाद रखते है,
        
                                                    
                            
ना-शाद  नहीं होने देते  दिल शाद रखते हैं।

आते-जाते रहते  वो मेरे ख़्वाबों के जहाँ में,
हसीं एहसासात दिल मेरा आबाद रखते हैं।

इश्क़-ए-मजाज़ी पे यक़ीं नहीं रखते चुनांचे,
ख़यालों में मोहब्बत की  बुनियाद रखते हैं।

ख़यालों में  अपनी  अदम-मौजूदगी  से वो,
दिल का  गुलशन  हर-दम आबाद रखते हैं।

मेरे दिल की दीवार-ओ-दर तस्वीरों से नहीं,
अपनी दिल-नशीं यादों से आबाद रखते हैं।
--- शैलेन्द्र भटनागर "शील "
3 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all