विज्ञापन

दिल की आरज़ू

Shailendra Bhatnagar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            बुझ गया मगर  दिल की आरज़ू गई नहीं,
        
                                                    
                            
मुरझा गया है गुल  मगर ख़ुशबू गई नहीं।

दिल-ए-हस्सास के  तज़ुर्बों  के बर-तरफ़,
इश्क़ में  जीने  मरने की आरज़ू गई नहीं।

दर-हक़ीक़त  दिल टूट  जाने के बावजूद,
रू-ब-रू  मुलाक़ात की आरज़ू  गई नहीं।

जल-जल के  ख़ाक हो जाने के बा'द भी,
दिल से उस दिल-जू की आरज़ू गई नहीं।

वीराँ बयाबाँ हुआ दौर-ए-ख़िजाँ में चमन,
मगर  गुलज़ार  होने की  आरज़ू गई नहीं।
--- शैलेन्द्र भटनागर "शील "
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all