मां और माली
हर पौधे को माली की जरूरत होती है
बीज को देता पानी व धूप
रोज बदलते देखता रंग रुप
पौधे पर लगे फूल और फल
माली को होती खुशी निश्छल
अगर बीज को माली न मिलता
उसपर फल और फुल न खिलता ।
बच्चे को भी मां रूप माली चाहिए
प्रेम से परोसी थाली चाहिए,
छोटे से करती देखभाल
बच्चे का रखे हर पल ख्याल
मां पूरे करती उसके ख्वाब
बड़े होकर वो होते कामयाब ।
जैसे माली पौधे के लिए जरूरी
वैसे बच्चे का जीवन मां से पूरी
माली और मां की करें कदर
जीवन में आगे बढ़ें मगर
न भूलें उस माली जैसी मां को
जिसने तिल तिल आपको किया बड़ा
पैरों पर आपको किया खड़ा
जिसने दिया आपको नाम और ज्ञान
उस मां का जीवनभर करें सम्मान।
-शैलबाला कुमारी