विज्ञापन

दुआ सिर्फ दुआ

Shailbala Kumari

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            दुआ में ताकत है काफी
        
                                                    
                            
मिल जाए सुखों की झांकी
जीवन में अच्छे बने रहना
हरदम सच्चे बने रहना
दिल से निकलेगी जब दुआ
समझो हर ख़ुशी ने तुम्हें छुआ
हमेशा मदद के भाव रखना
कभी न पद का ताव रखना
आशीर्वाद में अपार शक्ति है
वही तो ईश्वर की भक्ति है
काला न बनाना दिल को
हल मिलेगा हर मुश्किल को
बुरा न निकले कभी मुख से
पाओगे मुक्ति हर दुख से
इसका रखना हमेशा ध्यान
कम न करना किसी का मान
देखिए जीवन खुशहाल रहेगा
दुआ दुआ और सिर्फ दुआ
लेते और देते रहिए
सब कुछ हासिल कर जाएंगे
शीर्ष पर आप चढ़ पाएंगे
अगर दुआ पाते रहेंगे
कुछ भी मुश्किल नहीं होगा
आशीर्वाद सबका गर मिलेगा
जीवन सफलता फूल खिलेगा।

- शैलबाला कुमारी, नयीदिल्ली
2 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Jeewan Singh

97 कविताएं

View Profile