ज़िंदगी तेरा करूँ बार बार शुक्रिया मैं,
तूने मुझे तब सहारा दिया जब
कोई मेरे साथ न था....
तूने तब मेरे होठों को मुस्कुराहट दी
जब सबने मुझसे मुँह मोड़ लिया था.
तू मेरी सहेली बनकर हर कदम मेरे साथ चली,
तू ही है जिसने मुझे
मेरे खट्टे -मीठे अनुभवो से मिलवाया...
ज़िंदगी तेरा करूँ बार बार शुक्रिया मैं।।
-शाहाना परवीन 'शान