इतवार वो दिन है
जिसमें दिल कहता है कि
सो जा
पर आँखों में
कोसो दूर तक नींद नहीं होती.
किसी के आने की
बेकरारी होती है
किसी से मिलने की
खुशी
कभी अतिरिक्त काम का बोझ
कभी
ख्वाबों की ताबीर होता है...
-शाहाना परवीन 'शान'