टूटे दिल कई आया फरवरी
फरवरी का महीना
सुहाना माना जाता है,
आशिकों के लिए।
कोई कहे या ना कहे
फरवरी का महीना आशिकी
कहलाता है आशिकों के लिए।
पर ज़रूरी नहीं कि हर बार
दिल ही जोड़ा जाए,
यह भी जरूरी नहीं कि हर बार
प्यार -प्रेम की दोहराया जाए।
कुछ पलों में कभी - कभी
दिल भी टूट जाता है
इश्क होकर भी दिल में,
दिल से इश्क उतर जाता है।
फरवरी का महीना
सुहाना माना जाता है
आशिकों के लिए,
कोई कहे या ना कहे
फरवरी का महीना आशिकी
कहलाता है आशिकों के लिए।
कभी सांसे होती हैं बेचैन
एक दूसरे के लिए,
मिलने की तड़प
करती है घायल दिल को
धड़कने धड़कती हैं
एक दूसरे के लिए।
पर इसमें भी कई बार दिल
टूट जाते हैं.
वैलेंटाइन्स डे मशहूर हो जाते हैं...
कहीं दिल जुड़कर
एक नई कहानी लिखते हैं,
कहीं खामोशी पर पहरेदारी
लिखते हैं।
कोई नहीं समझ सकता
मजबूर दिल की दास्तां
जब दिल में मायूसी का
होता है साथ।
पर हर बार फरवरी का महीना
दोनों सौगात अपने साथ लाता है
कहीं मिलते दिल तो
कहीं रातों को भी रुलाता है।
फरवरी का महीना
सुहाना माना जाता है,
आशिकों के लिए।
कोई कहे या ना कहे
फरवरी का महीना आशिकी
कहलाता है आशिकों के लिए।