विज्ञापन

आख़िरी संवाद

shafaque rauf

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            हाँ, सीखो अमेरिका से कि बाहर की जंग कैसे जीती जाती है,
        
                                                    
                            
पर अपने लोकतंत्र की रीढ़ से यह भी सीखो—
कि घर के लोगों को मज़बूत करने के लिए नफ़रत नहीं,
रोटी और आज़ादी चाहिए।
क्योंकि अगर घर के अंदर के लोग सहम गए,
अगर अंदर का इंसान खुद से मुंह छुपा कर भागने लगा,
तो बाहर की हर जीत सिर्फ एक खोखला जश्न बनकर रह जाएगी।चलो, आज इस देश के नाम एक नया नाटक लिखते हैं,

जहाँ सरहदें महफूज़ हों, और घर के अंदर का हर इंसान बेख़ौफ़ खड़ा हो।
-शफ़क़ रऊफ
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all