विज्ञापन

गर्व से कहो हम भारतीय हैं

SEETA CHARAN

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            श्री राम, कृष्ण, बुद्ध, महावीर और सूफी संतों का नाम है,
        
                                                    
                            
जहाँ चिश्ती की मन्नत का धागा, जहाँ स्वर्ण मंदिर की रीत है!
जहाँ ईसा की करुणा गूँजे, जहाँ कबीर, रहीम, मीरा का संगीत है,
जहाँ वेद, पुराण, बारह ज्योतिर्लिंग और चारों धाम हैं!
जहाँ वेद, उपनिषद, गीता, रामायण, बाइबिल, क़ुरआन,
गुरु ग्रंथ साहिब की वाणी और गूँजती अज़ान है!
गर्व से कहो, मेरा भारत महान है!
संस्कृत, अरबी, गुरमुखी, पाली, प्राकृत भाषाओं का जहान है,
गर्व से कहो, मेरा भारत महान है!
जहाँ तक्षशिला, नालंदा, विक्रमशिला, वल्लभी का ज्ञान था,
जहाँ शून्य, दशमलव, आयुर्वेद, शल्य चिकित्सा और ध्यान था!
जहाँ योग सूत्र, सुश्रुत संहिता और विश्व का व्यापार था,
जहाँ कोहिनूर, मलमल और छहों ऋतुओं का आभार है,
गर्व से कहो, मेरा भारत महान है!
जहाँ होली, दिवाली, ईद, क्रिसमस जैसे त्यौहार हैं,
बैसाखी का जश्न, छठ की आस्था, हर पर्व में अपार प्यार है!
कथक, गरबा, बिहू, भांगड़ा, घूमर की ऐसी ताल है,
सतरंगी पोशाक, कला और संस्कृति ही जिसकी शान है!
गर्व से कहो, मेरा भारत महान है!
उत्तर में कश्मीर बसा, दक्षिण में कन्याकुमारी,
अटका से कटक तक लहराता भारत का स्वाभिमान है!
कामरूप से कच्छ तक, फैली जिसकी सीमा में सम्मान है,
जो टुकड़े हमसे दूर हुए, उन टुकड़ों में भी आज धड़कता अपना हिंदुस्तान है!
गर्व से कहो, मेरा भारत महान है!
उत्तर में उत्तंग हिमालय, अब गगन-शीश छू लेगा,
नदियों की पावन धाराओं में, अखंड एकता का वरदान झूमेगा!
प्रगति, ज्ञान और शौर्य से, भारत को नव-शिखर पहुँचाएँगे,
युग-युगांतर तक इस माटी का, स्वर्णिम परचम फहराएँगे!
हम सब एक रहें, अखंड रहें, ईश्वर का यही वरदान है,

 
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all