विज्ञापन

कविता (मैं हूं तुम्हारे अंदर कहीं)

Savitri Swami

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मैं वहां होकर भी वहां नहीं,
        
                                                    
                            
जहां तुम सोचते हो।
मैं हूं तुम्हारे अंदर कहीं,
जहां तुम कभी नहीं खोजते हो।।

ये हवाएं जो तुम्हे छूकर,
हमारे पास आती है।
सिमट जाती है बांहे,
जब तुम्हारा हाल सुनाती है।।
एहसासों में जो सुकून है,
वो बाहर क्यों टटोलते हो।
मैं हूं तुम्हारे अंदर कहीं,
जहां तुम कभी नहीं खोजते हो।।

वो गांव की गलियां,
वो पनघट की पगडंडियां,
आज भी तुम्हें बुलाती है।
तुम्हारे इंतजार में पथराई आंखें,
आज भी आंसू बहाती है।।
जब आते नहीं हकीकत में,
तो सपनों में क्यों झकझोरते हो।
मैं हूं तुम्हारे अंदर कहीं,
जहां तुम कभी नहीं खोजते हो।।

वर्षों बाद तेरे लिए वो,
शब्द कहां से लाऊं।
मैं आज भी वही हूं,
ये तुझे कैसे समझाऊं।।
करके याद पुराने पल तुम,
स्वयं को क्यों कोसते हो।
मैं हूं तुम्हारे अंदर कहीं,
जहां तुम कभी नहीं खोजते हो।।

मन मेरे में सिवा तुम्हारे,
कोई और नहीं आएगा।
आ भी गया कोई इत्तफाक से,
तुम्हारी जगह नहीं ले पाएगा।।
उड़ना है तुम्हे अभी ऊंचा बहुत,
सपनों को रेत में क्यों रौंदते हो।
मैं हूं तुम्हारे अंदर कहीं,
जहां तुम कभी नहीं खोजते हो।।
-सावित्री स्वामी
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

RATAN KUMAR

968 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7759 कविताएं

View Profile

Anil Pandey

572 कविताएं

View Profile

Dr fouzia

7037 कविताएं

View Profile