विज्ञापन

पिता : एक अनकहा व्यक्तित्व

Saurabh Joshi

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            जब तक वह वटवृक्ष खड़ा था,
        
                                                    
                            
अपनी जड़ों पर अटल अड़ा था।
हर कोंपल के नव-विस्तारों संग,
छाया का आँचल और बड़ा था।

तपती लू की झुलसन सहकर,
झंझावातों से मौन लड़ा था।
खुद धूपों में जलता रहता,
पर शाखों पर मीठा फल धरता था।

उसकी शीतल छत्र-छाया में,
हमने निश्चिंत जीवन पाया।
हर थकान की घड़ी में जाकर,
उसकी गोद में सुकून पाया।

पर फल खाने की इस धुन में,
हम जड़ों को सींचना भूल गए।
जो सबको देता रहा सहारा,
उस तरु को हम पूछना भूल गए।

भीतर ही भीतर दीमक जैसी,
कोई पीड़ा उसको खाती रही।
बाहर से वह अडिग दिखा पर,
शाखें अंदर से मुरझाती रहीं।

आज धरा पर सन्नाटा है,
वह शीतल साया खो गया है।
धूप वही है, राह वही है,
पर आश्रय कहीं खो गया है।

अब किसकी छाया में बैठेंगे?
किससे मन का हाल कहेंगे?
वह 'अनकहा' वटवृक्ष चला गया,
हम जीवन भर ऋणी रहेंगे।
-सौरभ जोशी
14 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7668 कविताएं

View Profile