विज्ञापन

न रक्षाबंधन पर कोई आता, न हरेले की हरियाली सजती है

Saurabh Joshi

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            धूल और मिट्टी से लिपटी, ये दीवारें तरसती हैं,
        
                                                    
                            
सुंदर पहाड़ों की गोद में, यादें पुरानी बरसती हैं।
भीतर के वे सूने कमरे, आज भी राह तकते होंगे,
क्या इस बार भी दीपावली पर, हम अँधेरे में ही रहेंगे?

या कोई उजाले का दीप, हमारे पास भी आएगा,
इस सूने पड़े आशियाने को, फिर से जगमगाएगा?
अब मेरी अवस्था भी, पहले जैसी नहीं रही है,
खड़े रहने की ताकत भी, इस जर्जर काया में नहीं रही है।

जिन बच्चों का बचपन कभी, मेरी छाँव में बीता था,
जिनकी हँसी से मेरा हर कोना, खुशियों से जीता था।
उनकी प्यारी किलकारियों को, आज भी याद करता हूँ,
उनके लौट आने की आस में, हर दिन राह निहारता हूँ।

जहाँ कभी बड़ों का आशीष और बच्चों का प्यार था,
आज उसी आँगन में पसरा, सूनापन अपार है।
पता नहीं कहाँ चले गए, वे सब मुझे छोड़कर,
अपनी हँसी और यादों के निशाँ, मेरी दीवारों पर छोड़कर।

मुख्य द्वार पर जमी है घास, जहाँ कभी आना-जाना था,
जिस चौखट से कभी, पूरे परिवार का याराना था।
उन दरवाज़ों को आज, दीमकों ने अपना घर बनाया है,
जहाँ कभी उजालों का बसेरा था, वहाँ अँधियारा छाया है।

इतना जर्जर हूँ अब, कि एक भूकंप भी सह न पाऊँगा,
डर है कि अपनों के लौटने से पहले ही, एक दिन ढह जाऊँगा।
मैं इंतज़ार करता हूँ कि दीपावली आए और कोई दीया जलाए,
होली के हुड़दंग में कोई, फिर से फाग के गीत गाए।

पर अफ़सोस, वह सुनहरा समय न जाने कहाँ चला गया,
पहाड़ों का वह हँसता-खेलता गाँव, अब मौन में ढल गया।
जो कभी सबको आश्रय देता था, आज खुद सहारे का मोहताज है,
न होली के रंग बचे, न दीपावली का त्योहार है।

न रक्षाबंधन पर कोई आता, न हरेले की हरियाली सजती है,
चारों तरफ़ बस सन्नाटा है, हर उम्मीद राह तकती है।
34 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Soni Gupta

71 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

11234 कविताएं

View Profile