कहता किसान
बनो कर्मठ जवान
कहता आसमान
ढंक लो जहान
कहता घहराता समंदर
भरो साहस अपने अंदर
बच्चे कहते मुस्कुराओ
पुष्प कहते खिलखिलाओ
जवान कहते शहीद हो जाओ
भारत मां के नाम पर
कलाम कहते काम कर
हिंदुस्तान के नाम पर।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'