एक चिड़िया के घोंसले
एक गरीब के घोंसले
दोनों में क्या अंतर है?
गरीब के घोंसले में बरसात का पानी आता अंदर है
चिड़िया सुरक्षित है अपने घोंसले में
गरीब ठिठुर रहा अपने घोंसले में
गरीब के छानी
में टप टप चूए पानी
है सब ऊपर वाले की मेहरबानी।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'