चाहिए सबको सदा सम्मान
सम्मान के लिए है भूखा इंसान
बिना किए कुछ काम,मिलता नहीं सम्मान
नित निरंतर लक्ष्य पर
रख कर नजर
धैर्य रख कर
जो देता कर्म पर ध्यान
छू लेता वह एक दिन आसमान
पा लेता वह सम्मान।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'