१८५७ में अंग्रेजों से बोले मंगल पांडे " भारत छोड़ो"
बोले चित्तू पांडे " भारत छोड़ो"
अंग्रेजी सरकार दिया हिला
एक जिला, बलिया जिला
चम चमकी तलवारें
अंग्रेज उसी दिन हारे
खौलता खून हमारा था
वह वीर हमारा था
बागी बलिया से स्वर उठा
एक क्रांति स्वर उठा
भूलो मत वह दिन
क्रांति आई उस दिन
बलिया का जय जय कार हुआ
अंग्रेजों का बहिष्कार हुआ।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'