है कौन कमजोर ?
है सबमें बहुत जोर
किसी को समझो न कमजोर
कब किस्मत को कौन बदल दे?
कौन कब किसको कुचल दे?
कौन किस पर कब चल दे?
कोई कह नहीं सकता
है कौन जो अपनी किस्मत बदल नहीं सकता?
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'