चाँदनी रात में
खुले आसमान के नीचे
आंगन में चारपाई पर लेटे
बचपन में देखा करते थे
बादलों के ओट में
चाँद को खेलते हुए
लुका छिपी का खेल ।
विज्ञान और तकनीकी के
आधुनिक युग में
इंसान ने चुरा लिया है
शायद चाँद से
उसका ये खेल
और इंसान खेलते हैं
इस अंदाज में
इस खेल को
मानो हार जीत का
यही एक मापदंड है
उनके बीच में ।।
सत्यपाल सिंह