एक तिलचट्टा सोकर उठा
बिल्ली के भाग्य से छींका टूटा
तिलचट्टा घायल है
पर यह वायरल है
मचाया क्या बवाल है
उठाया एक सवाल है
बेकारी है
लाचारी है
भूख है
करोड़ों दिलों का
दुःख है
क्या कहा -
यह काल्पनिक है
पर सत्य के नज़दीक है।