शब्द
बनाते हैं मुझे
सशक्त
देते हैं
नए विचार
और
सोचने के ढंग
शब्द
खोलते हैं
मस्तिष्क के नए झरोखे
प्रदान करते हैं
नई विश्वदृष्टि
शब्द
बढ़ाते हैं
आत्मविश्वास
सिखाते हैं
लोगों को समझना
शब्दों की समृद्धि
बनाती है मुझे
समृद्ध।