एक प्रश्न के प्रत्युत्तर में
तुम्हारा वह मासूम सा प्रश्न
जो है शायद
पाठ्यक्रम के बाहर का
या है किताब के उस पन्ने से
जिसे बिना पढे ही
मैंने पलट दिया था
और शायद अब
उम्र निकल गई है पढने की
हाँ
कोई उसे पढकर सुना दे
तो अलग बात है....