विज्ञापन

अब आख़िरी दफ़ा है हमारा मिलना इस जहाँ में

Satyam Mishra

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            तुम्हारी आँखों में हमें अपना संसार नज़र आता है,
        
                                                    
                            
हमारे जैसे को सिर्फ़ और सिर्फ़ प्यार नज़र आता है।

तुमको तो चाहिए दुनिया भर की शोहरतें,
हमको तो तेरे गालों का सुर्ख़ निखार नज़र आता है।

तुम्हें दुनिया की महफ़िलों से मिलता होगा क़रार,
हमें तो तन्हाई में भी तेरा दीदार नज़र आता है।

तुम्हारी चाहत में हमने क्या-क्या नहीं खोया,
अब तो हर शख़्स में तेरा किरदार नज़र आता है।

अब आख़िरी दफ़ा है हमारा मिलना इस जहाँ में,
हमें तो उम्र भर तेरा इंतज़ार नज़र आता है।
18 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

मारूफ आलम

250 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

13612 कविताएं

View Profile

SARYU PRASAD

11 कविताएं

View Profile