विज्ञापन

हमारी हर दुआ में बस तुम्हारे ही नाम होंगे।

Satyam Mishra

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            नदी के किनारे जब शाम ढलती होगी,
        
                                                    
                            
सूरज की आख़िरी किरण तुम्हारे चेहरे पर पड़ती होगी।

हाथों में सूप, आँखों में कोई दुआ होगी,
लबों पर छठी मैया और दिल में मेरे लिए दुआ होगी।

तुम अर्घ्य देने को जब पानी में उतरती होगी,
लहरें भी तुम्हारे पाँव छूने को मचलती होंगी।

घाट पर जब चाँदनी और दीयों का त्योहार होगा,
हमारी नज़र में उस रोज़ तुम्हारा मुक़म्मल दीदार होगा।

लोगों की दुआओं में जाने कितने अरमान होंगे,
हमारी हर दुआ में बस तुम्हारे ही नाम होंगे।
23 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7673 कविताएं

View Profile