आँधियों में होता है
पत्ते से पत्ते का टकराव
टहनी से टहनी भी
उलझ लेती है
आस-पड़ोस को
आंधी का अनुभव
करवा तो देती है
यह परस्पर लड़ाई
लेकिन टिकाए होता है
मूल पूरे वृक्ष को
और उसके हर अंग का
बना रहता है परस्पर
अटूट रिश्ता।