विज्ञापन

ग़ज़ल - सीने में जलता आग सा क्या है

Satish Borkar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            सीने में जलता आग सा क्या है
        
                                                    
                            
मेरे अंदर चराग सा क्या है

बस तुम्हें और बस तुम्हें चाहूँ
मेरे दिल में ये राग सा क्या है

रात भर नींद में महकता हूँ
मेरे ख्वाबों में बाग सा क्या है

हाथ रुकते नहीं है देने से
मेरे हाथों में त्याग सा क्या है

तितलियाँ आ के बैठ जाती हैं
मेरे छत पे पराग सा क्या है

रेंगती है रगों में इक सिहरन
मेरे भीतर ये नाग सा क्या है

मैं जहाँ जाऊँ रुसवा होता हूँ
मेरे दामन में दाग सा क्या है

शक की नजरें टिकी है मुझ पर ही
मेरे ऊपर सुराग सा क्या है
- सतीश बोरकर
3 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ramesh Raj

49 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7736 कविताएं

View Profile