दूर तक जाना है तुम्हारे साथ,
कभी हाँ करते।
खुद से भी ज़्यादा प्यार किया है,
कभी महसूस तो करते।
कई सपने सजाए हैं तेरे लिए,
कभी मेरा भी इंतज़ार करते।
तुम्हारी आवाज़ सुनने को,
बरसों बीत गए हैं,
कभी एक बार फिर से तो
मिलते।
मुझे अपने आप का बहुत
ख़याल रखने को कहा था,
कभी तुम भी तो ख़याल रखते।
मेरी हर धड़कन में बस नाम है तुम्हारा,
कभी अपनी धड़कनों में हमारा नाम तो सुनते।
जीने की ख़्वाहिश तो कब की ख़त्म हो चुकी है,
बस एक आख़िरी साँस बची है, तुम्हें दीदार तो करते।
तेरी यादों के सहारे काट लेंगे ज़िंदगी अपनी,
कभी हाँ तो करते।