पता नहीं तुम किस उलझन में जीती हो,
प्यार नहीं है, यह साफ़ क्यों नहीं कहती हो?
दिल लगाना और फिर यूँ दिल दुखाना,
जाने कैसा यह अजीब खेल तुम्हारा है।
अब हाँ भी कह दो, यदि सच्चा प्यार तुम्हारा है।
कब तक यूँ अनजान बनोगी, कब तक मुझसे दूर रहोगी?
दिल में कुछ है तो कह भी दो, कब तक मन की बात सहोगी?
मोहब्बत कोई खेल नहीं है, न ही कोई पल भर की कहानी है,
यह तो दो दिलों की भाषा है, जिसमें सच्चाई ही निशानी है।
तुम्हारी देह तुम्हें ही अर्पित है, हम तो केवल तुम्हारी रूह को समर्पित हैं,
यह कंचन काया तो जग की माया है, चंद दिनों की बस एक ढलती छाया है।
मैंने तो हमेशा तुम्हारी रूह से प्यार किया है, जब से तू मेरे इस जीवन में आया है।
जो लोग छल-कपट में ही रहते हैं, वे सच्चे प्रेम को सदा पराया करते हैं,
नहीं चाहिए झूठे वादे, न चाहूँ कोई झूठा सहारा,
बस इतना सच कह देना तुम, क्या मैं हूँ कभी तुम्हारा?
यदि प्रेम नहीं है मन में तेरे, तो मुझको आज बता देना,
झूठी उम्मीदों के दीप जलाकर, मुझको यूँ न सता देना।
मैंने चाहा है तुम्हें दिल से, इसमें कोई दिखावा नहीं,
तुम्हें पाना ही बस प्रेम नहीं है, प्रेम में कोई दबाव नहीं।
पर सुनो...
यदि हाँ है तुम्हारे दिल में, तो हाथ बढ़ा देना,
इन बिखरी साँसों को फिर से सजा देना।
मैं उम्र भर तुम्हारी राह निहारूँगा,
तुम एक बार कह दो, मैं सदा तुम्हारा रहूँगा।
अब फैसला तुम्हारे हाथ में है, इनकार या इकरार कर दो,
जो भी है दिल में तुम्हारे, बस एक बार इजहार कर दो।