अगर सफल होना चाहो तुम,
खुद को समझो, खुद से प्यार करो।
हालातों से मत डरो कभी तुम,
हिम्मत रखो, पुनः विचार करो।
भाग्य और मृत्यु का भय त्यागो,
अमरत्व का तुम विस्तार करो।
दृढ़ निश्चय और अटल विश्वास से,
हद से बढ़कर प्रयास करो।
अपने कर्मों की शक्ति से,
स्वयं का तुम उद्धार करो।
जग लेता है उसी का नाम,
जो करता है लगन से काम।
चुप हो जाओ, कुछ पल खो जाओ,
पर जीवन के प्रपंचों से मत घबराओ।
फिर से अपनी नई राह बनाओ,
खुद पर तुम विश्वास जगाओ।
जीवन में जब सफल हो जाओ,
अपने सपनों को साकार बनाओ।
हर ठोकर इक सीख नई है,
गिरकर फिर उठना ही सही है।
कठिन डगर हो, घना अँधेरा,
दीपक बनकर करो उजेरा।
लक्ष्य रखो आँखों में हरदम,
राह मिलेगी, मिट जाएंगे ग़म।
श्रम की अग्नि में तप-तपकर,
सोने-सा निखरो तुम चमककर
मत देखो कितनी दूर है मंज़िल,
मत सोचो राह कितनी कठिन है।
जिसके हृदय में दृढ़ संकल्प हो,
उसके लिए हर राह मुमकिन है।
संघर्षों को अपनी ताकत मानो,
मेहनत को अपना आधार करो।
सफलता जब कदम चूमे तुम्हारे,
विनम्र रहकर उसका सत्कार करो।