आओ मिलकर दीप जलाएँ,
घर-घर में उजियाला फैलाएँ।
एक दीप देहरी पर,
एक दीप चौखट पर,
एक दीप मंदिर में,
एक दीप मस्जिद में।
एक दीप खेतों में,
एक दीप कूप पर,
एक दीप झोपड़ी में,
एक दीप आँगन में।
आओ हम सब मिलकर दीप जलाएँ,
अंधकार को दूर भगाएँ।
एक दीप शिक्षा का,
एक दीप समानता का,
एक दीप गरीब की खुशियों का,
एक दीप किसान के सपनों का।
एक दीप माँ के सम्मान के लिए,
एक दीप बहनों की मुस्कान के लिए,
एक दीप देश के वीर जवानों के लिए,
एक दीप देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए।
एक दीप अमन-चैन के लिए,
एक दीप प्रेम और भाईचारे के लिए।
आओ मिलकर दीप जलाएँ,
नफरत मिटाकर प्रेम बढ़ाएँ।
हर दिल में विश्वास जगाएँ,
आओ मिलकर दीप जलाएँ।