विज्ञापन

अधूरी जो रह गई इश्क़ की दास्ताँ

SARYU PRASAD

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            तुम आ जाओ तो ये फ़िज़ा बदल जाएगी,
        
                                                    
                            
मुरझाई हर कली फिर से खिल जाएगी।
जो सन्नाटा ठहरा है मेरे लबों पर,
तेरी आमद से वो नग़्मा बन जाएगी।
इक बार प्रिये, तुम आ जाओ...
वीरान ज़िंदगी में, बहार बन जाओ।

ना कोई गिला होगा, ना कोई सवाल होगा,
बस तेरा और मेरा ही इक ख़याल होगा।
चंद लम्हे जो बैठोगे क़रीब आकर,
फिर से हसीन ये सारा जहान होगा।
ख़फ़ा हो अगर तो, मना लूँगा तुमको,
अपनी हर ख़ुशी में, बसा लूँगा तुमको।

इक बार निगाहें मिलाकर तो देखो,
अपने दिल का फ़साना सुना दूँगा तुमको।
अब और इंतज़ार ये सहा नहीं जाता,
ये दिल भी सवाल अब करता यही है।
कब तक यूँ ही यादों में जीता रहूँ मैं,
कभी तो मिलो आकर, कहता यही है।

अधूरी जो रह गई इश्क़ की दास्ताँ,
आकर उसे इक हसीन अंजाम दे जाओ।
तुम आ जाओ तो ये फ़िज़ा बदल जाएगी,
मुरझाई हर कली फिर से खिल जाएगी।
इक बार प्रिये, तुम आ जाओ...
वीरान ज़िंदगी में, बहार बन जाओ।
21 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11212 कविताएं

View Profile