नहीं टूटने दूंगी दिल को
हिम्मत से प्रतिकार करूंगी ।
अहिंसा का लेकर सहारा
सब बाधाएँ पार करूगी ।
बदलूंगी न अपनी फिदरत
कोई कितना खोट करें।
कोई कितना भी उकसाये
बदले में मैं शान्ति रहूंगी।
नहीं किसी से बैर रखूंगी
कोई कितना भी भरमाने।
जी लूंगी एकांत अकेली
कविताएं को साथ लिए।
देखेगी शत्रु में कितना दम है
मन को मिला नहीं करुंगी।
कोई कितना जोर लगायें
सहनता का थैला सीलें रखूंगी।
जैसा दिया मुझे दुनिया ने
वैसा तो मै कभी न करूंगी।
जहां ईष्या की भूख मिट सकें
वही वातायन खुला रखूंगी।
प्रभु पर करके मैं विश्वास
जीती रहती द्वेष भवन में।
-सर्वरी चतुर्वेदी