विज्ञापन

लहराए विश्व तिरंगा शान से

सुरेश पटेल

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            शीर्षक: लहराए विश्व तिरंगा शान से
        
                                                    
                            
( स्वतंत्रता दिवस विशेष )

लहराए विश्व तिरंगा शान से,
गूँजे भारत का नाम मान से।
अंबर चूमे मस्तक इसका,
गाए जग गौरव गान तान से।

केसरिया बलिदान सिखाए,
श्वेत कहे सच्चाई,
हरित धरा मुस्काकर बोले—
भारत माँ की जय-जयकार।

आन-बान और शान हमारी,
इसके चरणों में शीश झुकाएँ,
कोटि-कोटि कंठों से मिलकर,
वंदे मातरम् का मंत्र सुनाएँ।

 
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all