विज्ञापन

*जीवन - एक अनकही कहानी*

Santosh Soni

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            है प्राणी विचित्र इस जीवन की अनकही कहानी में,
        
                                                    
                            
सबकी पसंद अलग, सबका चरित्र अलग,
सबकी मानसिकता भी अलग है।

कोई नहीं यहाँ एक जैसा,
सबका स्वरूप अलग है।

कभी ना रुकने वाली इस पृथ्वी पर
प्राणी है विचित्र।

कोई बन जाता यहाँ विशेष,
कोई रह जाता यहाँ शेष।

जीवन की इस अजनबी सी कहानी में कौन है अपना एक?

कोई खुशियों के आंगन में झूमता,
तो कोई दुख के बाजार में घूमता है,
फिर भी हर दिल ढूंढता है उस एक अपने को,
शायद इसी का नाम है जीवन।
2 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Jagdish chandra

518 कविताएं

View Profile