ना परेशान किसी को कीजिए,
ना हैरान किसी को कीजिए,
कोई लाख गलत भी बोले,
बस मुस्कुरा कर उपेक्षा कीजिए............
ना चादर बड़ी कीजिए,
ना ख्वाहिशें दफ़न कीजिए,
चार दिन की जिंदगी है,
बस चैन से बसर कीजिए............
ना रूठा किसी से कीजिए,
ना झूठा वादा किसी से कीजिए,
कुछ फ़ुरसत के पल निकालिए,
कभी खुद से भी मिला कीजिए............